पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSB) ने पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें हेड ड्राफ्ट्समैन, लीगल ऑफिसर, लीगल असिस्टेंट और अकाउंटेंट समेत अन्य पद शामिल हैं।
कैसे होगा चयन?
चयन के लिए बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा होगी, जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के अंकों के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार होगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
पात्र उम्मीदवारों की उपलब्ध पदों के अनुसार संबंधित विभाग में सिफारिश की जाएगी। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी; उम्र भी समान होने पर शैक्षणिक योग्यता में अधिक प्रतिशत और फिर मैट्रिक में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को जांचकर सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रखें।

