रेडियो शो ‘गीतमाला’ फेम अमीन सयानी का हुआ निधन

एंटरटेनमेंट डेस्क: देश के जाने-माने रेडियो होस्ट अमीन सयानी का निधन हो गया है। यह जानकारी उनके बेटे राजिल सयानी ने दी। उन्होने बताया कि 91 साल की उम्र में अमीन का हार्ट फेल होने की वजह से निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार रात मुंबई के अस्प ताल में अंतिम सांस ली।

अमीन सयानी का अंतिम संस्कार 22 फरवरी को होगा। ऐसा इसलिए, क्यों कि आज उनके कुछ रिश्तेदार अमीन के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई आने वाले हैं। मीडिया से बातचीत में उनके बेटे ने कहा कि सयानी के अंतिम दर्शन को लेकर वो जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी करेंगे। अमीन सयानी सन् 1952 से 1994 के बीच ‘गीतमाला’ रेडियो शो के होस्ट रहे थे। उन्हेंल इससे गजब की लोकप्रियता मिली थी।

ऐसा करने वाले थे देश के पहले होस्ट

मुंबई में 21 दिसंबर, 1932 को जन्मे अमीन मल्टीलिंगुअल फैमिली से बिलॉन्ग करते थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने इंग्लिश ब्रॉडकास्टर के तौर पर की थी, लेकिन आजादी के बाद उन्होंने हिंदी की ओर रुख किया। अमीन सयानी को असल पहचान दिसंबर, 1952 में शुरू हुए रेडियो शो ‘गीतमाला’ से मिली। इस शो के साथ अमीन भारत के पहले ऐसे होस्ट बने, जो एक पूरा शो प्रेजेंट करते थे।

42 साल तक चला गीतमाला

चार्ट-टॉपिंग हिट्स वाला रेडियो शो ‘गीतमाला’ दक्षिण एशिया में खूब लोकप्रिय हुआ। इसकी अपार सफलता की वजह से इसका प्रसारण 42 साल तक चला। इसके बाद में 2000-2001 और 2001-2003 में इसके नाम में मामूली बदलाव के साथ, इसे फिर से शुरू किया गया।