UP Ad 1 23rd Sep

रायबरेली में शहीद अंशुमान सिंह के माता-पिता से मिले राहुल गांधी, सहयोग का दिया आश्‍वासन

रायबरेली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार (नौ जुलाई) को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। यहां उन्‍होंने बछरावां स्थित चूरवा हनुमान मंदिर में रुक कर पूजा अर्चना की। इसके बाद रायबरेली पहुंचकर राहुल ने सर्वप्रथम वीर चक्र विजेता शहीद अंशुमान सिंह के माता-पिता से मुलाकात की।

Middle Ad 23rd Sep UP

राहुल गांधी ने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कांग्रेस सांसद से मिलकर शहीद अंशुमान सिंह के पिता ने कहा कि राहुल जी अपनों को खोने का दर्द जानते हैं। वहीं, उनकी माता ने कहा कि अग्निवीर योजना तुरंत बंद होनी चाहिए।

राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान को दी गति

इसके बाद राहुल गांधी ने मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर बरगद का पेड़ लगाकर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान को गति दी। एक बूथ एक पेड़ की मुहिम राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून से शुरू हुई थी, जो अब पूरे प्रदेश में एक आंदोलन की शक्ल ले चुकी है। जिस तरह की गर्मी इस बार पड़ी है और जिस तरह से मौसम का मिजाज बदल रहा है पेड़ लगाना ही एकमात्र रास्ता है, जो आने वाले वक्त में इस महामारी से धरा को सुरक्षित रखेगा। यह अभियान एक प्रयास है प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का। हम प्रतिबद्ध है अपनी आने वाली संतति को हरा भरा यूपी देने के लिए।

कांग्रेस सांसद ने अपने दौर के दौरान जनपद रायबरेली के डॉक्टरों, वकीलों तथा व्यपारियों से मुलाकात कर उनसे उनकी समस्याएं सुनीं। राहुल ने रिंग रोड़, लालगंज बाईपास के अधिकारियों को बुलाया और उन्हें निर्देशित किया कि जज्द से जल्द बाईपास का निर्माण कार्य कराया जाये। इसके बाद उन्‍होंने एम्स पहुंचकर वहां के मरीजों का कुशलक्षेम लिया तथा उनके इलाज का जायजा लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुशील पासी, जिला कांग्रेस कमेटी रायबरेली के अध्यक्ष पंकज तिवारी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, सदस्य एआईसीसी शत्रुघ्न सोनकर सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।