1st Nov Ad

रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा खुलासा, बोलें- मेरी बहन अगर…

रायबरेली: यूपी के रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिरकत की. इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित कर बड़ा खुलासा किया है. साथ ही रायबरेली जनता से उनपर भरोसा करने पर धन्यवाद भी किया है .

अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा “मेरी बहन (प्रियंका गांधी वाड्रा) अगर वाराणसी से चुनाव लड़ गई होती तो आज देश के प्रधानमंत्री 2 या 3 लाख वोट से हारते”. उसके बाद उन्होनें कहा की वो चाहते थे की प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ जाए. साथ ही जनता का आभार जताते हुए कहा इस बार यूपी ने नफरत, हिंसा और अहंकार के खिलाफ वोट दिया है.

बतां दे पीएम मोदी वाराणसी से साल 2019 में जहां 4 लाख 79 हजार वोटों के अंतर से जीते थे, वह इस बार घटकर 1 लाख 52 हजार रह गया है. वहीं वाराणसी में पीएम मोदी के ख़िलाफ़ कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय को 4 लाख 60 हजार वोट मिले हैं.