लखनऊ: श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज़ कसते हुए कहा है की राहुल गांधी की पार्टी में जो नेता उनके पिता, दादी और मां के साथ रहे, उनके साथ बेइज्जती का व्यवहार हो रहा है। उनके साथ अन्याय हो रहा है। पहले राहुल गांधी को अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय करना चाहिए। तब जाकर किसी को कुछ कहना चाहिए।
उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कहा कि किसी की दुकान में कोई सौदा नहीं बचा है। कांग्रेस में रहते समय राम मंदिर न बनने पर उन्होंने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न होते तो न तो अयोध्या का मंदिर बनता और न ही श्री कल्कि धाम का शिलान्यास होता। उन्होंने चार-पांच साल में मंदिर बनने की उम्मीद व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सत्संग हर जगह हो, क्योंकि सत्संग का अर्थ सत्य का संग है। जिस देश में सत्य का संग होगा तो उस देश में कोई कमी नहीं होगी। संसद देश का मंदिर है। इसलिए मैं चाहता हूं कि देश के मंदिर संसद में सत्संग हो तो क्या बुराई है।