लखनऊ: यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। आज भी 24 शहरों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। 40KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अब 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दो मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट है।
आज इन शहरों में होगी बारिश
अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, आगरा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गाजीपुर, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर में बारिश होगी। हाथरस, कासगंज, मथुरा और संभल में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओला गिर सकते हैं।
2 मार्च को आगरा, अलीगढ़ गाजियाबाद में बारिश
आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, हरदोई, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, संतकबीर नगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और उन्नाव में भी बारिश का पूर्वानुमान है।