11th Nov Header

Rajya Sabha Elections: अखिलेश का साथ नहीं देंगी पल्लवी पटेल, जानिए क्यों हैं नाराज़

Rajya Sabha Elections: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर एक झटका लगा है। पल्लवी पटेल ने राज्यसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी को वोट न देने का निर्णय लिया है। अपना दल (कमेरावादी) की नेता और समाजवादी पार्टी के समर्थन से सिराथू विधायक पल्लवी पटेल राज्यसभा चुनाव में सपा द्वारा खड़े किए गए तीन प्रत्याशियों को वोट नहीं देंगी।

अपना दल (कमेरावादी) के सूत्रों के मुताबिक पल्लवी पटेल ने स्पष्ट किया है कि जिस तरीके से जया बच्चन और आलोक रंजन को समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है, इससे सपा और अखिलेश यादव ने पीडीए की रणनीति के विपरीत काम किया है।