1st Nov Ad

गर्भगृह में विराजमान हुए रामलला

अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार

अयोध्या: अयोध्या में रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार है। इसके लिए अनुष्ठान शुरू है। गर्भगृह को राम मंदिर में पवित्र स्थान पर रामलला की प्रतिमा क्रेन की मदद से लाई गई थी। भगवान राम की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित करने से पहले पहले विशेष पूजा की गई। गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की है। नई मूर्ति को 17 जनवरी यानी कि बुधवार को जन्मभूमि मंदिर परिसर में लाया गया।