रामलला हम आएंगे, 2024 में दर्शन पाएंगे: साध्वी निरंजन ज्‍योति

फतेहपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नया नारा देते हुए कहा, “रामलला हम आएंगे, 2024 में दर्शन पाएंगे।” वह साध्वी विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की शौर्य यात्रा पर एएस इंटर कॉलेज में लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। मंच के माध्यम से उन्होंने कहा कि आज विपक्ष खुलेआम सनातन धर्म का अपमान कर रहा है। हम सभी को इसका जवाब देना है।

सभा को संबोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि आज मैं अशोक सिंघल को नमन करती हूं। उनके आह्वान पर सभी साधु, संत श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक साथ आए थे। साध्वी ने कहा कि कार सेवा के लिए देश की जनता का आह्वान किया गया था, उस समय पूरे एक महीने कार सेवा हुई थी। उस समय लोग हमसे पूछते थे यात्रा क्यों निकालते हो? तब हमने कहा था कि मंदिर जरूर बनेगा और आज पूरी दुनिया देख रही है। पहले हम नारा लगाते थे, ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’, अब हम नारे लगाएंगे ‘राम लला हम आएंगे, 24 में दर्शन पाएंगे।’ कुछ लोगों को राम मंदिर बनने पर बड़ी जलन हो रही है। वही आज वो सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी से लेकर पूरा विपक्षी दल सनातन धर्म को अपमानित करने पर जुटा है।

रामलला हम आएंगे, 2024 में दर्शन पाएंगे: साध्वी निरंजन ज्‍योति

जो सबमें रमा है, उसे ही राम कहते हैं: साध्‍वी निरंजन ज्‍योति

जिले की सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अनगिनत लोग राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए लगातार आंदोलन करते थे, वो सब आज होते तो इसे साकार होता देखकर सुखद महसूस करते। आज खड़गे का बेटा हो या तमिलनाडु के सीएम का बेटा, सभी सनातन का अपमान कर रहे हैं, सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया बता रहे हैं। सनातन मिटने वाला नहीं है, यह सबमें रमा है और जो सब में रमा है, उसे ही राम कहते हैं। उपासना अलग हो सकती है, लेकिन लक्ष्य एक है। नदियां कोई भी हो, सभी समुद्र में ही जाकर मिलती हैं। हमारे शंकराचार्य ने सनातन के साथ सभी को जगाने का काम किया है। तभी तो सभी संतों ने एकसाथ एक साथ में राममंदिर का निर्माण कराने के लिए जुटे थे।

उन्होंने कहा कि आज हमारे सनातन के लोग बनारस में भगवान शंकर की पूजा भी करते हैं। काशी, अयोध्‍या, मथुरा सब लेकर रहेंगे। हम किसी का अधिकार नहीं अपना अधिकार ले रहे हैं। हम तो 3000 नष्ट हुए मंदिरों की बात ही नहीं करते, अभी तो केवल तीन मंदिर की ही बात है। ये बजरंग दल जमवंत की सेना है, सबको जगाते चलेगी। इनका जागरण देश और सनातन के कार्य आवश्य आएगा।