11th Nov Header

रामबाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया 75वां गणतन्त्र दिवस

ध्वजारोहण कर मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

बस्ती: स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के प्रांगण में 75वां गणतन्त्र दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पथ संचलन भी किया गया, जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग के साथ सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने भी प्रतिभाग किया। पथ संचलन में मनोरम झाँकियां भी निकाली गयीं।

मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष अभय पाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबन्धक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी रहे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक पवन तुलस्यान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत समरसता प्रमुख अरविन्द त्रिपाठी, जिला प्रचारक अभय, नगर कार्यवाह धर्मराज, विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य पद्मजा, पवन शुक्ल, विद्या मंदिर रामबाग के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह आदि गरिमामयी उपस्थिति रही। इसी क्रम में विद्यालय द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों में भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया।