UP Ad 1 23rd Sep

मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत

मुरादाबाद: मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जान गंवाने वालों में चालक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इकराम की पत्नी नरगिस (48) बेटी अलफिया निवासी मुंबई कुंदरकी में हो रही शादी समारोह में भाग लेने के लिए आ रही थी। उसके साथ उनकी भांजी सिमरन (20) भी मौजूद थी।

Middle Ad 23rd Sep UP

इस कार को नगगिस का बहनोई शंभू चला रहे थे। दिल्ली से आने के दौरान देर रात कुंदरकी के पास उसकी कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर वाहनों की कतार लग गई। बमुश्किल चारों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक तीनों महिलाएं दम तोड़ चुकी थी। कुछ देर उपचार चलने के बाद चालक ने भी दम तोड़ दिया। चारों की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।