1st Nov Ad

RSS की BJP के संग होगी बैठक, इन 5 नेताओं को मीटिंग में रहने के लिए कहा गया

BJP-RSS Meeting: उत्तर प्रदेश का सियासी पारा इन दिनों चढ़ा हुआ है. इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और बीजेपी की बड़ी बैठक शनिवार (20 जुलाई, 2024) और रविवार (21 जुलाई, 2024) को लखनऊ में होनी है.

आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार बैठक लेंगे. इसमें सरकार और संगठन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. राजनीतिक गलियारों में यूपी में बड़े बदलाव होने के कयास के बीच पांच प्रमुख चेहरों को लखनऊ में ही मौजूद रहने को कहा गया है. ये पांच नेता- सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह हैं.

बीजेपी और RSS की मीटिंग में क्या चर्चा हो सकती है?

मीटिंग में सरकार तथा संगठन में समन्वय और यूपी के जमीनी हालत को लेकर चर्चा हो सकती है. ये मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं. ऐसे में बैठक में इसको लेकर भी बात हो सकती है. संगठन में नाराजगी के बीच मीटिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ तैयारी में लगे

मीटिंग की महत्ता को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तक इसकी तैयारी में लगे हुए हैं. इस कारण केशव मौर्य का प्रयागराज का दौरा टल गया है.

दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है. यूपी में बीजेपी की सीटें कम होने के बाद से ही पार्टी के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी पर आए दिन कटाक्ष कर रहे हैं.