Samajwadi Party News: ‘कृपया सावधान रहें!’ जानिए क्यों सपा ने अपने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर अपने समर्थकों को अपडेट दिया है। सपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा गया है कि कृपया सावधान रहें! समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची पार्टी पेज पर ही प्रेषित की जाती है, जो सूची पार्टी के एक्स और फेसबुक पेज पर है वही अधिकृत है अन्य सभी सूचियां फर्जी हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई ऐसी सूची वायरल हो रही हैं जिन्हें सपा की आधिकारिक सूची के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। जिसे लेकर पार्टी ने बयान जारी किया है।

कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव!

बता दें की राजनीतिक गलियारों में यह भी हलचलें हैं की अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालाँकि, पार्टी की तरफ से अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कयास लगाये जा रहे थे की अखिलेश आज़मगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन पार्टी हाईकमान ने आज़मगढ़ से धर्मेन्द्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब यह देखना होगा की आखिर अखिलेश यादव कहाँ से लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं।