वाराणसी के नए जिला जज होंगे संजीव पांडेय, अधिवक्ताओं में खुशी की लहर

वाराणसी: बागपत के जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय अब वाराणसी के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के जरिए वाराणसी में नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति की जानकारी दी गई है।

इससे पहले गत एक फरवरी से वाराणसी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश का पद रिक्त चल रहा था। 31 जनवरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश रिटायर हुए थे। नए जिला जज की नियुक्ति पर वाराणसी के सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि अब ज्ञानवापी सहित अन्य महत्वपूर्ण मसलों की सुनवाई के साथ ही अब तक बाधित न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों को भी गति मिलेगी।