Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र सुझाव अभियान’ की शुरुआत की है और ‘विकसित भारत, मोदी की गारंटी’ रथ को हरी झंडी दिखाई है. इसी के मद्देनजर लखनऊ में भी संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत हुई है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में इस अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा की हम लोगों के सुझाव लेंगे और उसी के आधार पर बीजेपी अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। जनाकांक्षा पेटिका के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जाएंगे और उसी के आधार पर बीजेपी संकल्प पत्र के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।