UP Ad 1 23rd Sep

यूपी में स्कूलों का समय बदला, सभी जिलों के लिए जारी किया गया आदेश

लखनऊ: भीषण गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर स्कूल के समय में बदलाव करने की बात कही है। इससे पहले राज्य में स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक था। स्कूलों का नया समय 25 अप्रैल से लागू हो चुका है। लखनऊ में प्राइवेट स्कूल भी सुबह 7.30 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे।

Middle Ad 23rd Sep UP

क्यों बदला समय?

तेज गर्मी के चलते अधिकतर बच्चों के माता-पिता स्कूल के समय में बदलाव चाहते थे। इसके लिए लगातार मांग हो रही थी। इसी वजह से स्कूलों का समय बदला गया है। हालांकि, इससे दिन में केवल 5 घंटे ही पढ़ाई होगी और समय पर कोर्स पूरा करने के लिए स्कूलों और बच्चों को काफी मेहनत करनी होगी। उत्तर प्रदेश से पहले भी कई राज्य स्कूलों के समय में बदलाव कर चुके हैं। झारखंड में सुबह की प्रार्थना और मैदान में खेलने की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। अलग-अलग उम्र के बच्चों के लिए टाइमिंग भी अलग हैं। बिहार में भी हीटवेव के कारण स्कूलों का समय बदला है।