एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी करने जा रही हैं। दोनों की शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अफवाहें थीं कि सोनाक्षी के पिता, एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे नाराज हैं और वो शादी में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उन्होंने इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाने के बाद होने वाले दामाद जहीर इकबाल को गले लगाया। गुरुवार शाम को दोनों को पहली बार साथ में देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने तस्वीरें भी करवाईं।
![]()
शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। शत्रुघ्न और जहीर दोनों ने पैपराजी के सामने गले मिलकर पोज दिया। शत्रुघ्न इस दौरान बेहद खुश नजर आए और पैपराजी के अनुरोध पर उन्होंने ‘खामोश’ भी कहा। सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी शादी की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं। वह अपनी कार से उतरीं और अपार्टमेंट की बिल्डिंग के अंदर चली गईं। वह इस दौरान पैपराजी को इग्नोर करती हुई दिखाई दीं। उन्होंने मास्क से अपना चेहरा कवर किया हुआ था।
![]()
सोनाक्षी और परिवार के सदस्य भी आए नजर
सोनाक्षी सिन्हा के अलावा उनके माता-पिता शत्रुघ्न और पूनम सिन्हा भी जहीर के घर पर नजर आए। बाद में उन्हें आधी रात के आसपास जहीर के घर से निकलते हुए भी देखा गया। अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी का परिवार जहीर के साथ उनकी अचानक शादी से नाराज है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो ने इन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
![]()
इससे पहले शत्रुघ्न ने शादी में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की। उन्होंने कहा था, ‘मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहूंगा? उनकी खुशी मेरी खुशी है और मैं भी उनकी खुशी का हकदार हूं। उन्हें अपना साथी चुनने और अपनी शादी की अन्य चीजें चुनने का पूरा अधिकार है। मैं न केवल उनकी ताकत के रूप में बल्कि उनके असली कवच के रूप में भी यहां हूं।’