आंवला में धूमधाम से निकली आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

कमेटी के सदस्यों को अंगोछा पहनकर किया स्वागत

बरेली: आंवला में ‌आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ‌की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा वाल्मीकि आश्रम से शुरू होकर पक्का कटरा, स्टेट बैंक चौराहा, भूमि विकास बैंक, त्रिपोलिया गंज होते हुए निर्धारित स्थान पर संपन्न हुई। इसमें विभिन्न स्वरूपों में सजी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। नगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली ने कमेटी के सदस्यों को अंगोछा पहनकर स्वागत किया।

कस्बे की गलियों से गुजरते समय भुर्जीटोला पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व व्यापार मंडल की ओर से सुनील गुप्ता ने, चाचा नेहरू चौराहे पर मीना मौर्य ने, पंजाब गली के निकट भाजपा जिला उपाध्यक्ष उषा सतीजा ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा मैं शामिल लोगों का इस्तकबाल किया। इसमें प्रेम वाल्मीकि शंकर, अरविंद पेंटर, डॉक्टर इंद्रपाल सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, दयाराम मौर्य सहित शोभा यात्रा की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी व कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल राजकुमार शर्मा अपनी टीम के साथ शुरू से अंत तक जम रहे।