दो अक्टूबर को मनाई जाएगी श्रीराम मूर्ति की 35वीं पुण्यतिथि

समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा

बरेली: स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्रीराम मूर्ति की 35वीं पुण्यतिथि दो अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। बरेली स्थित श्रीराम मूर्ति कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सुबह 11.00 बजे श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्र मीडिया कर्मी एवं शिक्षाविद डा.वेदवती रविंद्र जोगी, सामाजिक कार्यकर्ता समीर कुमार मिश्रा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पायल अग्रवाल, श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की पूर्व छात्रा व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक अभिलाषा अग्रवाल को राम मूर्ति अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। वार्षिक राष्ट्रीय कहानी प्रतियोगिता और वार्षिक अंतरविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के सभी शैक्षणिक संस्थानों के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी।