एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली। सोनाक्षी-जहीर ने कोर्ट मैरिज की और फिर उसी रात ग्रैंड रिसेप्शन रखा। रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने वाइफ पूनम सिन्हा के साथ बेटी सोनाक्षी का कन्यादान भी किया।
कन्यादान करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी-जहीर को आशीर्वाद भी दिया, लेकिन अब खबर कि सोनाक्षी को अपने पापा की प्रॉपर्टी में कोई हिस्सा नहीं मिलने वाला है। शत्रुघ्न सिन्हा की प्रॉपर्टी उनके दोनों बेटों को ही मिलेगी, इसके बारे में एक्टर ने ही खुलासा किया था।
बेटी सोनाक्षी को नहीं देंगे प्रॉपर्टी में हिस्सा?
शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद इस बात को कई साल पहले क्लियर किया था कि उनकी प्रॉपर्टी में बेटी का हक नहीं होगा। जब उन्होंने कुछ साल पहले चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति हलकनामे में बताई थी तब ये खबर काफी चर्चा में थी। उसी दौरान शत्रुघ्न सिन्हा से जब पूछा गया कि उनकी प्रॉपर्टी में कितना कितना हिस्सा बेटी और बेटों को मिलेगा, इसपर उन्होंने कहा था, ‘मेरी बेटी अब सेल्फ डिपेंडेंट है, अच्छा कमा रही है। उसे किसी का मोहताज होने की जरूरत नहीं है और मुझे इसपर गर्व है। मेरी बेटी को मुझसे कुछ नहीं चाहिए ये उसने साफ कर दिया है और मुझे उसके इस विश्वास पर गर्व है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि सोनाक्षी ने आज तक जो कुछ भी हासिल किया है, अपने दम पर किया है और वो हमेशा खुश रहे यही प्रार्थना करता हूं। एक्टर ने बताया था कि उनकी बेटी इतनी काबिल हैं कि उन्हें किसी की प्रॉपर्टी की जरूरत नहीं है।
शत्रुघ्न और सोनाक्षी की प्रॉपर्टी
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। वह लगभग 50 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा के पास 5 बंगले हैं, जिनमें से दो पटना, एक देहरादून, एक दिल्ली और एक मुंबई में है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा ने इस साल चुनाव के दौरान 210 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा का मुंबई में एक आलीशान फ्लैट है और कुछ लग्जरी कारें भी हैं। सोनाक्षी के पास 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।