1st Nov Ad

सपा नेता का फैशन शो में जलवा, IAS और PCS के साथ किया रैंप वॉक

Anurag Bhadouria Fashion Show: राजधानी लखनऊ में संगीत अकादमी में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के दौरान एक फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया. इन राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों समेत कई अधिकारी और चर्चित चेहरे शामिल हुए. जिसके बाद इस फैशन शो की रौनक में चार चांद लग गए. ये फैशन शो आस्मां हुसैन के द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भी हिस्सा लिया. उनके अलावा पीसीएस अनुपमा राग, आईएएस रितु सुहास भी इसमें शामिल हुईं. इन तमाम चर्चित हस्तियों के शो में हिस्सा लेने के बाद ये शो और भी खास हो गया.

महाराजा अंदाज में दिखे अनुराग भदौरिया

सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया अक्सर टीवी डिबेट में दिखाई देते हैं. जहां वो बड़े आक्रामक अंदाज में पार्टी का पक्ष रखते हुए दिखाई देते हैं. उनका हरे रंग का कुर्ता भी काफी सुर्खियों में रहता हैं. लेकिन इस शो में वो एकदम अलग अंदाज में दिखाई दिए. सपा नेता ने इस फैशन शो में हरे कुर्ते की जगह गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी थी.

सपा नेता अनुराग भदौरिया ने गुलाबी रंग की ड्रेस के साथ गले में महाराजाओं जैसे हार पहना था, जिसके बाद उनका लुक काफी सुर्खियों में रहा. वहीं आईएएस रितु सुहास और पीसीएस अनुपमा राग ऑफ व्हाइट आउटफ़िट में नज़र आईं, उनके लुक को भी काफी सराहना मिली. राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी यहां एक साथ दिखाई दिए.

इस फैशन शो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं. जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. आसमां हुसैन चर्चित फैशन डिजाइनर हैं और अपने अनोखे प्रयोगों को क्रिएटिविटी की लिए भी जानी जाती हैं. राजनेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को फैशन शो के एक मंच पर लाने का उनका प्रयोग लोगों को बहुत पसंद आया.