11th Nov Header

UP Politics: सपा को फिर लग सकता है झटका, आधा दर्जन विधायक बीजेपी में होंगे शामिल!

लखनऊ: यूपी में राज्यसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज के साथ पांच-छह विधायक पाला बदल सकते हैं। ये सभी विधायक राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डाल सकते हैं। हालांकि इस बारे में इंद्रजीत सरोज का पक्ष जानने के लिए फोन किया, पर उनका नंबर स्विच ऑफ था।

इसके पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने भी राज्यसभा के उम्मीदवारों पर नाराजगी जताते हुए वोट न करने का एलान किया था। पल्लवी पटेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो रही हैं।