फतेहपुर में बुजुर्गों से मिले एसपी उदय शंकर सिंह, पूछा उनका हाल-चाल

फतेहपुर: फतेहपुर में वरिष्ठ जनों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में जिले के वृद्धजनों को सवेरा पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। इसमें लगातार पंजीकरण किये जा रहे हैं। गुरुवार को एसपी ने गंगानगर कॉलोनी में जाकर वृद्धजनों से भेंट कर उनकी कुशल-क्षेम जानी। यहां पर एसपी ने सभी वृद्धजनों को मिष्टान भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरे पर सुकून भी दिखाई दिया।

बुजुर्गों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने के साथ ही अब उन्हें सहयोग भी किया जा रहा है। ऐसे में शासन के निर्देशानुसार एसपी फतेहपुर तेजी से कार्य कर रहे हैं। अब तक 25 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सवेरा पोर्टल से जोड़ा जा चुका है। एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र में आने वाले देवीगंज और गंगानगर में बुजुर्गों से भेंट की गई। उनसे पुलिस के गस्त और आने की जानकारी ली। साथ ही सवेरा पोर्टल से जुड़ने में उनके अनुभव साझा किए।

फतेहपुर में बुजुर्गों से मिले एसपी उदय शंकर सिंह, पूछा उनका हाल-चाल

बुजुर्गों की सेवा और सुरक्षा के लिए है पुलिस  

एसपी ने बताया कि सरकार की मंशा के तहत वरिष्ठ जनों को हर हाल में सुरक्षित किया जा रहा है। इसके लिए सभी थानाक्षेत्रों में अभियान चलाकर बुजुर्गों को खोजा जा रहा है। साथ ही उन्हें सवेरा पोर्टल से जोड़ते हुए उन्हें सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया जा रहा है। अपने आवास में रहने वाले  बुजुर्गों से मुलाकात कर उन्हें फल भी भेंट किए। एसपी ने कुशल क्षेम पूछकर उनकी पुलिस से सहायता मांगने के संकोच को दूर किया। एसपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए हर तरह से मुस्तैद है।

फतेहपुर में बुजुर्गों से मिले एसपी उदय शंकर सिंह, पूछा उनका हाल-चाल