यूपी पुलिस भर्ती मामले में STF ने दो को पकड़ा, पेपर लीक मामले से जुड़े हैं तार

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (UP STF) ने आरक्षी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में पेपर आउट कराने वाले गिरोह के दो लोगों को लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इन्‍होंने प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक के कई छात्रों से पैसे लेकर पेपर उपलब्ध कराया था।

एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार फूलपुर के रहने वाले अजय कुमार सिंह चौहान और सोनू सिंह यादव के पास से परीक्षा से जुड़े 32 प्रवेश पत्र समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। अजय सिंह ने पूछताछ पर बताया कि हम लोगों प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने और सॉल्वर बैठाने का ठेका लेते हैं। इसके लिए पूरा एक गिरोह बना रखा है, जिसमें सोनू, उसका भाई राजन यादव और सुशील भारती आदि हैं।

डील के तहत लेते थे पैसे

आरक्षी भर्ती परीक्षा में राजन ने एक गिरोह से प्रश्न पत्र और उत्तर टीम को उपलब्ध कराए थे। हम लोग अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध कराने के लिए एक डील के तहत पैसे लेते हैं, जिसके बाद उन्हें पेपर उपलब्ध कराते थे।