1st Nov Ad

पुरानी पेंशन बहाली के लिये शिक्षकों की बैठक में बनी महाहड़ताल की रणनीति

अधिकारों के लिए एकजुट हों शिक्षक: उदयशंकर शुक्ल

बस्ती: रविवार को बीआरसी परसरामपुर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें नव चयनित वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार का स्वागत करते हुए सैकड़ों शिक्षकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन में महाहड़ताल शीघ्र घोषित हो सकती है। इसलिए सभी पदाधिकारी शिक्षकों से संपर्क करें और महाहड़ताल के लिए तैयार करें।

इसी क्रम में विकास क्षेत्र परसरामपुर में 31 जनवरी और् दुबौलिया के शिक्षकों की बैठक 01 फरवरी को करने की घोषणा किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार ने ने कहा कि जनपद एवम् क्षेत्रीय संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का सदैव प्रयास करूंगा। बैठक में संघ के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, राजीव पाण्डेय, त्रिलोकी नाथ, सतीश शंकर शुक्ल, रक्षा राम, नरेन्द्र दूबे शोभा राम वर्मा, सुनील पाण्डेय, दिनेश कुमार, सुखराज गुप्ता, प्रमोद वर्मा, विजय कन्नौजिया आदि ने बैठक को सम्बोधित करते हुये शिक्षक समस्याओं पर चर्चा के साथ ही एकजुटता पर जोर दिया।