11th Nov Header

सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा बयान, कहा- मैं अरविंद केजरीवाल को बेनकाब कर दूंगा…   

नई दिल्‍ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को बेनकाब करने का दावा किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुकेश ने कहा कि मैं उसे बेनकाब कर दूंगा, मैं केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ सरकारी गवाह बन जाऊंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे सजा दी जाए।

गौरतलब है कि कोर्ट ने शुक्रवार (22 मार्च) को सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एजेंसी केजरीवाल को 09 समन भेज चुकी थी, लेकिन वह एक भी बार एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।

सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा खत

सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक पत्र लिखा। इसके माध्‍यम से सुकेश ने तंज कसते हुए कहा कि मैं उनका (केजरीवाल) तिहाड़ जेल के क्लब में स्वागत करता हूं। सुकेश ने चिट्ठी में लिखा- सच की हमेशा जीत होती है। मेरे प्रिय अरविंद केजरीवाल, सबसे पहले मैं आपका स्वागत करता हूं। आप तिहाड़ क्लब के ‘बॉस’ हैं। तीन भाई अब तिहाड़ क्लब चलाएंगे।

सुकेश ने खत में आगे कहा कि यह यह नए भारत की शक्ति का शानदार उदाहरण है, जो कि यह दिखाता है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। आपने और आपको दे भाइयों ने दिल्ली की जनता को ठगा है। आपको भगवान राम ने आपके भ्रष्टाचार और कर्मों की सजा दी है। ऊपर वाला सब देखता है।