संतकबीरनगर: शादी समारोह में शामिल होने गए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मदपुर कठार निवासी राधेश्याम यादव को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार (25 अप्रैल) को दुर्गा मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। अभी भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पिछले दिनों एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ स्थानीय लोगों के साथ कुछ अन्य लोगों ने मारपीट की घटना कर दी थी। उनके नाक पर चोंट लग गई थी। उनके पीएसओ की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।