भाजपा महिला और अनुसूचित मोर्चा की बैठक में जारी किए गए ये निर्देश

फतेहपुर: जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित मोर्चा व महिला मोर्चा ने कामकाजी बैठक हुई, जिसमें महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। यहां पर जनसभा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कई मामलों को समझा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्रीय स्तर पर महिला मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा की विशाल जनसभा होनी है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता होनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी हमें पहले विधानसभा क्षेत्र स्तर, फिर मंडल से आगे बढ़कर शक्ति केंद्र तक करनी है। जनसभा में जिले की हर शक्ति केंद्र से निश्चित की गई संख्या के तहत लोगों को ले जाना है।

भाजपा महिला और अनुसूचित मोर्चा की बैठक में जारी किए गए ये निर्देश

इनकी रही मौजूदगी  

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री और जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि आज देश की आधी आबादी को जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान दिया गया है, उससे पूरा देश गौरवान्वित है। बैठक में यहां पर पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, नीरज सिंह, उदय लोधी, मनोज मिश्रा, प्रवीण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा महिला और अनुसूचित मोर्चा की बैठक में जारी किए गए ये निर्देश