लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है और अब तीसरे चरण के मतदान की तैयारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या इंडी गठबंधन से जुड़े दूसरे दल चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का प्रयास करते हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं। गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में यूपीए की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी?…कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "… जब भी कांग्रेस, सपा या INDI गठबंधन से जुड़े दूसरे दल जब भी चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने का प्रयास करते हैं। 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं…गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में… pic.twitter.com/DG1rLZKIfo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2024
दो चरणों के चुनाव में रुझान में फिर मोदी सरकार
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग आज ईवीएम को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं, जो बैलेट लूटने का काम करते थे। अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम से जुड़े विवाद पर अपना फैसला सुना दिया है और कहा कि मतपत्रों से चुनाव नहीं होंगे।