लखपति दीदी के लक्ष्यों को पूर्ण करने को दी जाए सर्वोच्च प्राथमिकता: डिप्टी सीएम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम्य विकास विभाग के बजट का समय से सदुपयोग किया जाना सुनिश्चित किया जाए। लगातार समीक्षा व अनुश्रवण किया जाए। विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किये जांय और प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से नजर आने चाहिए। ग्राम्य विकास विभाग के सभी कर्मियों, समूहों व लाभार्थियों को नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए।

ग्राम्य विकास विभाग की उपलब्धियों को हाइलाइट किया जाए। केशव प्रसाद मौर्य ने आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लखपति दीदी के लक्ष्यों को पूर्ण करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, इसके ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। समूहों को प्रोत्साहित किया जाए। देश में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को तीन करोड़ कर दिया गया है, इस प्रकार उत्तर प्रदेश का लक्ष्य बढ़ना स्वाभाविक है, इसलिए भी उत्तर प्रदेश को भी लखपति दीदी बनाने की रफ्तार बढ़ानी होगी।

ग्राम्य विकास विभाग की वेबसाइट पर सूचनाएं अपडेट रखी जाए। ग्राम्य विकास विभाग की उपलब्धियों को हाइलाइट किया जाए। सीएम डैस बोर्ड में विभाग के निर्धारित बिन्दुओं पर रिपोर्ट अपडेट रखी जाए। समूहों के उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ाने, उनकी बिक्री कराने के लिए उचित प्लेटफार्म दिलाने के प्रभावी प्रयास किये जाए तथा उनके समूहों के उत्पादों के सर्टिफिकेशन का भी प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा विभागीय कार्यों की साप्ताहिक व पाक्षिक प्रगति रिपोर्ट समय से उपलब्ध करायी जाए, इसके लिए जिम्मेदारी फिक्स की जाए।

उन्होने कहा की सीएम डैस बोर्ड में विभाग के निर्धारित बिन्दुओं पर रिपोर्ट अपडेट रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मनरेगा के भुगतान समय से किये जाने की कार्यवाही की जाए, भारत सरकार से जो धनराशि लाई जानी हो, उसकी प्रभावी पैरवी करके समय से पत्राचार करते हुये प्राप्त किया जाए। मनरेगा के श्रमिकों को समय से भुगतान होना ही चाहिए। निर्देश दिए कि मनरेगा श्रमिकों को नियमानुसार विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जाए।