फिल्‍म ‘बस्‍तर’ का ट्रेलर रिलीज, खून-खराबे से भरी मूवी में अदा शर्मा का दमदार किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: पिछले कुछ सालों में एक्‍ट्रेस अदा शर्मा बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनको फिल्‍म ‘द केरला स्टोरी’ से पॉपुलैरिटी मिली और फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई भी की। अब ये टीम नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का नाम बस्तर है जिसका ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म के ट्रेलर में माओवादी पार्टी को टारगेट किया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कैसे माओवादी पार्टी ने अपना संगठन मजबूत किया है और वह स्थानीय लोगों की जान की दुश्मन बन गई है। वहीं, बार-बार ट्रेलर में माओवादी और नक्सल जैसे नाम भी लिए जा रहे हैं, जहां गांव के बेकुसूर लोगों के साथ अत्याचार करती है और निर्दयता के साथ उन्हें मारती है। इस ट्रेलर में भरपूर एक्शन दिखाया गया है और ये भी दिखाया गया है कि सरकार इन माओवादी पार्टीज से लड़ने के लिए क्या कदम उठाती रहती है।

इस दिन आएगी बस्तर फिल्म

बता दें टीजर के रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने फैंस का ध्यान खींचा है, जहां फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं फिल्म का टाइटल छत्तीसगढ़ के जिला बस्तर के नाम पर रखा गया है, जिसका टाइटल बस्तर-द नक्सल स्टोरी है।

इस फिल्म का निर्देशन सुदिप्तो सेन कर रहे हैं जबकी इसे विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं फिल्म में अदा शर्मा के अलावा राइमा सेन, इंदिरा तिवारी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे।