11th Nov Header

1950 से हमारा मुद्दा है UCC, इसके लिए हमारी पार्टी ने आंदोलन किया: अमित शाह

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है की राहुल गांधी को न हमारी परंपराओं की जानकारी है और न ही सम्मान है। हजारों वर्षों से हमारे देश में मातृशक्ति को सबसे बड़ी शक्ति माना गया है। उन्हें मालूम नहीं है कि वो क्या बोल रहे हैं। मोदीजी के साथ इस देश की नारी शक्ति चट्टान की तरह खड़ी है। अमित शाह ने कहा है की UCC आज से नहीं, बल्कि 1950 से हमारा मुद्दा है। इसके लिए हमारी पार्टी ने आंदोलन किया है, हम इससे बच नहीं सकते। हम मानते हैं कि पंथनिरपेक्ष देश में सभी के लिए एक कानून होना चाहिए। UCC देश की जनता से भाजपा का वादा है।

जनता के सामने ममता का असली चरित्र उजागर

उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की जनता के सामने ममता का असली चरित्र उजागर हो गया है। भ्रष्टाचार और वोटबैंक की राजनीति ही ममता के दुर्भाग्यपूर्ण शासन का एकमात्र पहलू है। आज संदेशखाली में क्या हुआ, ये सभी जानते हैं. ईडी ही नहीं, ममता ने वहां महिलाओं की अस्मिता और सम्मान पर भी हमला किया है।

गृहमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने कभी पिछड़े वर्ग की परवाह नहीं की। इसने तीन दशकों से अधिक समय तक काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट पर ध्यान नहीं दिया। मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने ओबीसी को संवैधानिक अधिकार दिया।