लखनऊः यूपी में बीते 24 घंटों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. खासकर 20 जिलों में कई में गरज चमक तो कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे की संभावना जताई गई है.
उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों (पूर्वी और पश्चिमी) में मौसम शुष्क बना हुआ है. आसमान साफ होने की वजह से दिन में तेज धूप खिल रही है. अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है जिसकी वजह से दिन में गर्मी का एहसास शुरू हो गया है. आगरा जिले में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आज से पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेगा. वहीं कल पश्चिम उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिलों में गहरा चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
लखनऊ के मौसम पर एक नजर: राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह व शाम के समय धुंध मिश्रित कोहरा रहा. सूरज निकलते ही कोहरे का असर समाप्त हो गया. दिन के समय तेज धूप खिली. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से दिन के समय लखनऊ में भी गर्मी शुरू हो गई है. बांदा सबसे ठंडा: सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे ठंडा जिला रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान आगरा जिले में 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है.मौसम वैज्ञानिक क्या बोले: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही के परिणामस्वरूप अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोत्तरी हो सकती है. 18 फरवरी को यूपी के कई जिलों में वर्षा की संभावना है.