UP में 30 जून से दस्तक देगा मानसून, 1 से 5 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों मौसमी सक्रियता कम होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने के साथ दिन के समय हीट वेव चल रही है. बता दें, मौसम विज्ञान विभाग ने 30 जून से प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने और बारिश होने की चेतावनी जारी की है. 1 जुलाई से 5 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी. जिससे प्रदेश में चल रही हीट वेव कंडीशन से लोगों को राहत मिलेगी.

बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना इन जिलों में अधिक: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

(लू) की चेतावनी इन जिलों में अधिक है: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मेरठ, हापुड़, आगरा, इटावा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है.

लखनऊ में हुई बारिश: राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई. कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा भी चली.

वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
प्रयागराज सबसे गर्म जिला: रविवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सबसे अधिक गर्म जिला रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी जिले में 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में 30 जून से बारिश की संभावना है. इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ जुलाई के पहले वीक में अच्छी बारिश की हो सकती है. जिससे जुलाई के प्रथम सप्ताह में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आने की संभावना है. वहीं लू की स्थितियां पूरी तरह से समाप्त हो जाने की संभावना है.