यूपी आदर्श व्यापार मंडल ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार राजधानी लखनऊ से सदस्यता अभियान की शुरुआत की. उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में निराला नगर स्थित जे सी गेस्ट हाउस में व्यापारियों का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ.

इस अवसर पर लेखराज मार्केट, मुंशी पुलिया, अमीनाबाद, कैसरबाग, राजाजीपुरम, कमता, महानगर, पारा, विकास नगर, सुल्तानपुर रोड, शक्ति नगर, राजेंद्र नगर, सरोजिनी नगर, इंदिरा नगर सहित विभिन्न बाजारों के व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े तथा संगठन की सदस्यता ग्रहण की. लखनऊ की विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने वरिष्ठ व्यापारी नेता शेखर कुमार एवं धर्मेंद्र साहू के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की.

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराई गई तथा सभी व्यापारियों को माला फूल पहनाकर उनका संगठन में स्वागत किया. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वरिष्ठ व्यापारी नेता शेखर कुमार को संगठन की प्रदेश कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं धर्मेंद्र साहू को लखनऊ की नगर इकाई में नगर   वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा वेद प्रकाश विश्वकर्मा को नगर संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी दी.

संजय गुप्ता ने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार का लक्ष्य एक-एक व्यापारी को संगठन से जोड़ने का है तथा व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए आदर्श व्यापार मंडल सदैव संघर्ष करेगा. उन्होंने कहा कि व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाना, बचाना तथा मान सम्मान की रक्षा करना तथा संगठन का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कोई भी व्यापारी अपने सम्मान और स्वाभिमान से समझौता न करें संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ा रहेगा.