21st Nov Header Ad

UP BJP: अगले 10 दिनों में बीजेपी इन सीटों पर कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा

UP BJP: 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। सूत्रों की मानें तो आचार संहिता लगने से पहले भाजपा प्रत्याशियों के नामों का एलान कर सकती है। प्रत्याशियों को लोगों तक पहुंचने का ज़्यादा समय मिल सके इसलिए बनायी जा रही है नई योजना। पहले चरण में 2019 के चुनावों में हारी हुई सीटों के उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।

प्रदेश में 14 हारी हुई लोकसभा सीटों पर भाजपा लगातार मंथन कर रही है। इनमें से दो सहयोगी दल रालोद और सुभासपा के खाते में जा सकती हैं। भाजपा अगले 8 से 10 दिनों में एक दर्जन से ज़्यादा प्रत्याशियों की क घोषणा कर सकती है।

भाजपा ने हारी सीटों पर राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को ज़िम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश पदाधिकारियों को क्लस्टर के संयोजक ज़िम्मा दिया गया था। प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह इन सीटों पर बूथ  कमेटियों से लेकर पन्ना प्रमुख तक की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पार्टी हारी हुई सीटों पर पहले ही लोक सभा विस्तारक उतार चुकी है।