UP BJP: बीजेपी के लाभार्थी संपर्क अभियान की शुरुआत, जानिए क्या होगा खास

UP BJP: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू करने रही है। राजधानी में इसकी शुरुआत वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की है। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लाभार्थियों से संपर्क साधा।

अभियान के तहत राजधानी की तमाम बस्तियों में भाजपा के नेता आज से लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लाभार्थियों के घर पर मोदी की गारंटी के स्टीकर लगाए हैं। लाभार्थी संपर्क अभियान के जरिए यूपी बीजेपी लाभार्थियों के घर जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले ये अभियान कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इसमें योजनाओं के लाभार्थियों को मोदी की गारंटी के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए पार्टी के नेताओं, योगी सरकार के मंत्रियों को जिम्मेदारियां दी गई है। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों की समृद्धि-मोदी की गारंटी का स्टीकर चिपकाएंगे। लाभार्थी से संपर्क के दौरान 9638002024 पर मिस्ड कॉल उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस अभियान में पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर लाभार्थी के घर पर जायेगी।