प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने शनिवार (20 अप्रैल) को दोपहर दो बजे हाईस्कूल (10वीं) व इंटरमीडिएट (12वीं) के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड परिषद ने जारी की है। 12वीं सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया है। दूसरा स्थान ईशू चौधरी ने हासिल किया है।
10वीं कक्षा में 89.55% छात्र पास हुए हैं, इनमें 93.40% लड़कियां और 86.05 लड़के शामिल हैं. वहीं अगर 12वीं बोर्ड रिजल्ट की बात करें तो इंटर बोर्ड का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% रहा है, जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के शामिल हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर्स के नाम
- प्राची निगम 591/600 98.50%
- दीपिका सोनकर 590/600 98.33%
- नव्या सिंह 588/600 98.00%
- स्वाति सिंह 588/600 98.00%
- दिपांशी सिंह सेंगर 588/600 98.00%
- अर्पित तिवारी 588/600 98.00%
- वैष्णवी 587/600 97.83%
- इशिका 587/600 97.83%
- राज सिंह 587/600 97.83%
- दीपिका देवी 587/600 97.83%
यूपी बोर्ड ने आधिकारिक साइट पर जारी किया रिजल्ट
यूपी बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं।
कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in या http://upresult.nic.in/ पर जाएं।
- इसके बाद UP Board Class 12th result 2024 या UP Board Class 10th result 2024 पर क्लिक करें।
- आप अपना रोल नंबर, साल और जिले का नाम फिल करें। लॉग इन करें।
- इतना करते ही आपका यूपी बोर्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- आप इसे अपने फोन या सिस्टम में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रिंट भी निकलवा सकते हैं।