UP Cabinet Expansion: फिर चर्चा में यूपी का मंत्रिमंडल विस्तार, राजभर के अलावा लिस्ट में इनका नाम

UP Cabinet Expansion: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी हफ्ते मंत्रिमंडल विस्तार होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विस्तार में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर, और एमएलसी दारा सिंह चौहान का भी नाम आ सकता है।

बता एन की कैबिनेट में 8 मंत्रियों के लिए जगह खाली है। माना जा रहा है कि 5-6 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल के 9 विधायकों में से भी किसी को एक को मंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी मंत्रीमंडल विस्तार पर इसलिए भी जोर दे रही है ताकि उस चुनाव में अगर मतदान की परिस्थिति बने तो कोई सहयोगी नाराज न हो।