लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास से जुड़ी 11,000 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नगर विकास विभाग की ओर से संचालित 22 योजनाओं के तहत शहरों के विकास से संबंधित 9458.66 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली 3150 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया और 1632.58 करोड़ की लागत से तैयार हो चुकी 269 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर शहरों के विकास के लिए योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास कर रहा है। जनता को बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।