लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डंका हर जगह बजता है. वे जहां जाते हैं अलग अंदाज में जाते हैं और लोगों को आकर्षित करते हैं. यही कारण है कि हर राज्य में चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ की मांग बढ़ जाती है. मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी है. इन सूची में योगी आदित्यनाथ बीजेपी की ओर से अकेले मुख्यमंत्री हैं जिनका नाम तीनों राज्यों के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. बीजेपी ने मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. इनमें वे अकेले मुख्यमंत्री हैं जिनका हर राज्य में नाम है.
