1st Nov Ad

UP News: 15 मेमू ट्रेनों को पटरी पर उतारने की तैयारी, रेलवे ने कसी कमर

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 15 मेमू ट्रेनों को पटरी पर उतारने की तैयारी में है। मेमू ट्रेने लखनऊ से कानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली को चलेगी। साथ ही शाहजहांपुर, सीतापुर आदि रूटों पर 15 मेमू ट्रेनें चलेंगी। इससे करीब करीब 45 हजार दैनिक यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें की कोरोना काल के दौरान से मेमू का संचालन बंद रखा गया था।

बता दें की कोरोना काल से बंद मेमू ट्रेनें फिर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लखनऊ से कानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर रूट पर मेमू ट्रेनों को उतारने की तैयारी है। इससे दैनिक यात्रियों का मेमू ट्रेन से आना-जाना आसान हो जाएगा। कोरोना के दौरान मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर सहित मेमू ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया था।

कोविड खत्म हुआ तो मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर लौट आई, लेकिन मेमू को बंद ही रखा गया। दैनिक यात्रियों की लगातार मांग पर लखनऊ से कानपुर के बीच मेमू शुरू की, जिसे एक्सप्रेस बनाकर पटरी पर उतारा गया। इस ट्रेन में यात्री लोड फैक्टर अच्छा रहा। ऐसे में यात्रियों की मांग पर अब 15 ट्रेनों को अलग-अलग शहरों के बीच चलाने की तैयारी है। महीनेभर के अंदर ट्रेनें पटरी पर उतर सकती हैं।