11th Nov Header

UP Politics: लखनऊ पहुंचे बैजयंत पांडा बोले- तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को पीएम बनाएंगे

UP Politics: बीजेपी के यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा बुधवार सुबह लखनऊ पहुँचें। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने किया। पांडा लखनऊ में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। बुधवार को ही भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे।

वहीं, बैठकों से पहले मीडिया से मुखातिब हुए बैजयंत पांडा ने कहा की बीजेपी की लोकसभा चुनाव की तैयारी पूरी है। तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। भारत की दुनिया मेँ प्रशंसा हो रही है। भारत आज पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। दुनिया मेँ हर समस्या के हल मेँ भारत की भूमिका होती है।