1st Nov Ad

UP Politics: यूपी में काँग्रेस को मिली 17 सीटें, सलमान खुर्शीद की झलकी नाराजगी

UP Politics: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत सपा और काँग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। दोनों दलों के बीच सीटों पर सहमति भी बन गई है। यूपी में काँग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, सिर्फ 17 सीटें मिलने से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अब अपना अपना ठिकाना तलाश रहे हैं। दरअसल,  इसके पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने नाराजगी जताई है।

शुक्रवार दोपहर बाद सलमान खुर्शीद ने ‘फर्रुखाबाद से मेरे रिश्तों को कितने इम्तिहान का सामना करना पड़ेगा? सवाल मेरा नहीं पर हमारे सब के मुस्तकाबिल का है, आने वाली नस्लों का है… जिक्र करते हुए एक्स पर पोस्ट लिखी। इसे सियासी तौर पर उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। फर्रुखाबाद की सियासी जमीं पर उनके निर्दलीय मैदान में उतरने की भी चर्चा शुरू हो गई है, हालांकि वह खुद इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। तो वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कहते हैं चुनाव लड़ने की तैयारी सभी 80 सीटों पर थी, हर सीट पर पार्टी के नेता तैयारी कर रहे थे। लेकिन गठबंधन के तहत 17 सीटें मिली हैं, फिलहाल इन्हीं पर चुनाव लड़ा जाएगा।