11th Nov Header

UP Politics: अब सपा विधायक अभय सिंह ने किए रामलला के दर्शन, सामने आई तस्वीर

UP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर पहुंचने वाले नेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब एक और समाजवादी पार्टी के विधायक ने रामलला के दर्शन किए हैं. शनिवार को अयोध्या की गोसाइगंज सीट से सपा विधायक अभय सिंह रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे. राम मंदिर में दर्शन करने के बाद सपा विधायक बेहद भावुक हो उठे.

दरअसल, अभय सिंह उन विधायकों में हैं जिन्हें बीते राज्यसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार के खिलाफ बीजेपी के प्रत्याशी को वोट किया था. इस चुनाव में सपा के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी. चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक मनोज पांडेय बीते दिनों ही रामलला के दर्शन करने गए थे. अब मनोज पांडेय के बाद अभय सिंह ने शनिवार को रामलला के दर्शन किए हैं. हाल ही में राजयसभा चुनाव में अभय सिंह ने भी बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोट किया था. विधायक अभय सिंह उन सपा विधायकों की लिस्ट में शामिल थे जो राम मंदिर जाकर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्शन करना चाहते थे. लेकिन अब शनिवार को सपा से दूरी होने के बाद अभय सिंह राम मंदिर पहुंचे तो प्रभु को साष्टांग प्रणाम किया और बेहद भावुक हो गए.