11th Nov Header

UP Politics: OP Rajbhar बोले- राजपाठ नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा

लखनऊ: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बयान दिया है कि अगर राजपाठ न मिला तो मैं होली नहीं मनाऊंगा। उन्होंने कहा कि भर जाति का राज पाठ होली के दिन ही गया था इसलिए मैं होली नहीं मनाऊंगा।

बता दें की ओम प्रकाश राजभर को एनडीए में शामिल हुए कई महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उन्हें मंत्री पद से नहीं नवाजा गया है। वह सार्वजनिक तौर पर कई बार अपनी हताशा जाहिर कर चुके हैं और अब उन्होंने होली न मनाने की बात कही है। वहीं, राज्यसभा चुनाव में सुभासपा के एक विधायक द्वारा क्रॉस वोटिंग करने पर राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा के सिंबल पर अपना प्रत्याशी लड़ाया था उसी ने क्रॉस वोटिंग की है। हम उसकी सदस्यता खत्म कर देंगे। राजभर ने अपने अंदाज में कहा कि ‘बात कहता हूं मैं खरा, गोली चले चाहे छर्रा।’