11th Nov Header

UP Roadways: रोडवेज ने कसी कमर, कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी रोक

लखनऊ: होली के मद्देनजर यूपी रोडवेज ने कमर कस ली है। शुक्रवार से एक अप्रैल तक बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 640 बसों का संचालन किया जाएगा। अगर किसी रूट पर बसों की किल्लत या ब्रेकडाउन की समस्या रहती है तो इसके लिए संबंधित डिपो के एआरएम और वर्कशॉप के फोरमैन समेत सीनियर फोरमैन जिम्मेदार होंगे। 10 दिन के लिए नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग सभी कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है।

होली पर बड़ी संख्या में कामगारों की घर वापसी होती है। ट्रेनों पर पहले से दबाव बढ़ा हुआ है। जिन रूटों पर ट्रेनों की संख्या कम है, उन रूटों की जिम्मेदारी रोडवेज को संभालनी है। इसको देखते हुए बसों को रूट आवंटन और चालक-परिचालकों की ड्यूटी अभी से लगा दी गई है।

होली पर यात्रियों को आवागमन में समस्या न हो इसको लेकर चारो एआरएम और फोनमैन को चेताया गया है कि ब्रेकडाउन की स्थिति में ग्रुप फोरमैन से स्पष्टीकरण लिया जाए। ब्रेकडाउन की स्थिति में क्षेत्रीय मुख्यालय को तत्काल अवगत न कराने पर एआरएम को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।