UP Ad 1 23rd Sep

UP: पेपर लीक में फंसे सुभासपा विधायक, दो वीडियो हुए वायरल

लखनऊ: गाजीपुर के जखनिया विधायक बेदीराम पर पेपर लीक कराने के आरोपों से संबंधित दो वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। हालांकि बेदीराम और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। उनका पक्ष लेने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन दोनों ने फोन बंद कर लिया।

Middle Ad 23rd Sep UP

बता दें कि बेदीराम सपा-सुभासपा गठबंधन से 2022 में पहली बार विधायक चुने गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पहले वीडियो में बेदीराम हजारों रुपए लेकर दूसरे राज्यों में 40-40 भर्तियां कराने का दावा करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उनका पूर्व सहयोगी बिजेंद्र गुप्ता बेदीराम को पेपर लीक गिरोह का सरगना बता रहा है। हालांकि दोनों वीडियो पहले के बताए जा रहे हैं।वहीं बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए पूछा कि पेपर लीक करवाने वाले बेदीराम को एनडीए में क्यों रखा गया। बता दें कि 10 वर्ष पूर्व बेदीराम और उसके गैंग के सदस्यों को रेलवे भर्ती पेपर लीक कराने के आरोप में राजधानी के आशियाना थाने से जेल भेजा गया था।

उस दौरान बेदीराम को पेपर लीक कराने का मास्टरमाइंड माना जाता था। गौरतलब है कि बेदीराम ने अपने चुनावी शपथ-पत्र में खुद पर लखनऊ, जौनपुर, भोपाल, जयपुर में कुल 9 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी थी।