UP Weather News: मौसमी बदलाव के बीच सक्रिय चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को लखनऊ समेत आसपास के कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। पश्चिमी यूपी में कई जगह ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। आगरा, अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली व आसपास ओलावृष्टि के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।