21st Nov Header Ad

UP Weather Today: सूरज के तेवर होंगे नरम, यूपी की इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश

Weather of UP: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है. इस बीच अच्छी खबर है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बारिश को लेकर अर्लट जारी किया है. यानी आने वाले दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है.  मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे के कुछ इलाके में आगामी 5 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है. फिलहाल तेज धूप के साथ मौसम बिल्कुल सामान्य बना हुआ है. मौसम विभाग की मानें तो 12 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कहीं- कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में लोगों को बारिश जैसी स्थिति से लोगों को राहत मिल सकती है. हालांकि, दिन में धूप खिलेगा और गर्मी बढ़ती दिखेगी. 13 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ सकती है. आज रात से मौसम में बदलाव दिखना शुरू होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाके में आने वाले 4 से 5 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है. फिलहाल मौसम बिल्कुल सामान्य है.

शनिवार को पूर्वी यूपी में पश्चिमी यूपी की तुलना में ज्यादा जगहों पर बारिश और बौछारें पड़ सकती है. इस अवधि में दोनों हिस्सों में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही कहीं-कहीं पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं. 14 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में लगभग सभी जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ सकती है.